पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भजन संध्या में झूमे श्रीकृष्ण भक्त

भजन संध्या में झूमे श्रीकृष्ण भक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के उपलक्ष्य में श्रीश्री गौर राधा-कृष्ण इस्कॉन मंदिर ने करवाया आयोजन

भगवानजगन्नाथ रथ यात्रा के उपलक्ष्य में श्रीश्री गौर राधा कृष्ण इस्कॉन मंदिर की ओर से सिफ्ती इंटरनेशनल में की गई भजन संध्या दौरान महाआरती करके भक्तजन भाव विभोर हो गए। अमृतसर इस्कॉन के संचालक इंद्रानुज दास और रथ यात्रा कमेटी की ओर से करवाई गई भजन संध्या में श्रील नवयोगेंद्र स्वामी महाराज ने अपने प्रवचनों और भजनों से सभी भक्तों को झूमने पर मजबूर किया। फूलों से मंच पर भगवान जगन्नाथ जी, बलराम और सुभद्रा को विराजमान करके उनका सुंदर वस्त्रों से शृंगार किया गया था। इसमें जम्मू के ऊधमपुर इस्कॉन गुरुकुल से आए छात्रों ने हरे कृष्ण हरे कृष्ण हरे हरे के जाप पर नृत्य करके भक्तों को भी नृत्य करने पर मजबूर किया। इस मौके पर भक्तों की ओर से भगवान को छप्पन प्रकार के मिष्ठानों से भोग लगाकर भक्तों में बांटा गया। इसमें भक्तों में प्रसाद भी वितरण किया गया। जबकि शनिवार को भगवान रथ यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसमें शहर के गणमान्य भी शामिल होंगे। इस मौके पर नरिंदर अरोड़ा, जेपी खन्ना, राम लुभाया, विकास खन्ना, मनमोहन मेहरा, मोहित अरोड़ा, संजीव खन्ना साड़ी वाले, विनोद उप्पल, राघव मेहरा, संजीव खन्ना, कमलदीप, राजेश दुग्गल, कपिल खेड़ा, नितिन महेंद्रू, राजन गुप्ता, दिनेश सहगल, राकेश शर्मा, शंकर दास, पवन शर्मा, सुरभि वर्मा, राजीव अग्रवाल, गोपाल दास, राजीव अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

आज रथ यात्रा का शहर में फूलों से होगा स्वागत

चौकमोनी लक्ष्मणसर स्थित श्रीश्री गौर राधा कृष्ण इस्कॉन मंदिर की ओर से लारेंस रोड बिजली पहलवान मंदिर से शनिवार बाद दोपहर भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। स्वामी श्रील नवयोगेंद्र महाराज ने बताया कि फूलों से सजे रथ पर भगवान जगन्ननाथ जी, बलराम जी ओर बहन सुभद्रा को सुंदर शृंगार करके विराजमान किया जाएगा। पूरे रास्ते फूलों की वर्षा की जाएगी। यात्रा लारेंस रोड से नावल्टी चौक, मदन मोहन मालवीय रोड, क्रिस्टल चौक से होते हुए भंडारी पुल से हाल गेट जाएगी। टाउन हाल, चौक फरीद से होते हुए दुर्ग्याणा तीर्थ में संपन्न होगी।

भजन संध्या में दौरान मीरा बनी एक महिला श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति हाथ में पकड़कर झूमती हुई।