पेपरों का बायकाट करेगा कॉलेज स्टाफ
अपनीमांगों को लेकर सूबे का कॉलेज स्टाफ आगामी होने वाले पेपरों का बायकाट करेगा। यह बायकाट ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले किया जाएगा। इसमें पंजाब एंड चंडीगढ़ कॉलेज टीचर यूनियन, प्रिंसिपल फेडरेशन, मैनेजमेंट फेडरेशन और नानटीचिंग स्टाफ एसोसिएशन भी पूरा सहयोग देंगी। यूनियन नेता प्रो. एचएस वालिया ने बताया कि जीएनडीयू की तरफ से 15 और 19 दिसंबर को ली जाने वाली परीक्षाओं का मुकम्मल बायकाट होगा। इसके लिए छह दिसंबर को लुधियाना में बैठक की गई थी। उनका कहना है कि इन लोगों को 18 महीने से वेतन नहीं मिला है।