21 लाख लूटने वालों के स्कैच जारी
गांवदियाल भड़ंग में लुटेरे पंजाब नेशनल बैंक से 21 लाख रुपए लूट कर ले गए, लेकिन पुलिस अभी तक लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस अधिकारी यह दावा कर रहे हैं कि लुटेरों को बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा। ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि सभी लुटेरे शहर से बाहर भाग चुके हैं।
इसके लिए पुलिस ने पड़ोसी जिलों की पुलिस को सूचित कर दिया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों के चेहरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा 10-12 हिस्ट्रीशीटरों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिल पाई है। इस पर एसपी मनोहर लाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वह जब तक केस को हल नहीं कर लेते। इसलिए अभी ज्यादा नहीं बताया जा सकता है।
पुलिस ने बैंक में हुई वारदात की सीसीटीवी फुटेज जारी की, जिसमें दिख रहा है कि कैसे लोग हैंड्सअप किए खड़े हैं और उन पर आरोपियों ने पिस्तौल ताने हुए हैं।