पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स को 5 किमी पैदल चलाकर लाए स्मारक तक, पानी तक दिया

स्टूडेंट्स को 5 किमी पैदल चलाकर लाए स्मारक तक, पानी तक दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रशासन की ओर से मंगलवार को जरनैल शाम सिंह अटारी वाला का शहीदी दिवस गेट-वे टू इंडिया चौक पर बने स्मारक पर राज्य स्तरीय समारोह करके मनाया गया। इसके लिए सरकारी गुमानपुरा स्कूल और गुरु की वडाली सरकारी स्कूल के 7, 8 और 9वीं क्लास के करीब 400 स्टूडेंट्स को पांच किलोमीटर तक पैदल चलाकर लाया गया। जिला प्रशासन ने इन्हें लाने और ले जाने का कोई प्रबंध नहीं किया था। प्रशासन की ओर से आए मेहमानों के लिए तो कॉफी और पानी का इंतजाम किया गया था, लेकिन इन बच्चों को पानी तक नसीब नहीं हुआ।

करीब 4 किलोमीटर तक पैदल चलकर आए स्टूडेंट्स काे यहां पहुंचने पर बुरा हाल था। गुमानपुरा सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल चंचल रानी ने बताया कि स्टूडेंट्स को राज्य स्तरीय समारोह में भेजने के लिए डीईओ आॅफिस से निर्देश आए थे, लेकिन कोई भी गाड़ी नहीं भेजी गई। इसलिए स्टूडेंट्स को पैदल ही भेजना पड़ा। समाराेह में कैबिनेट मिनिस्टर गुलजार सिंह रणिके मुख्य रूप से पहुंचे।

उनके साथ डीसी रवि भगत, पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख, निगम कमिश्नर प्रदीप सभरवाल, एसडीएम-2 राजेश शर्मा, समेत अटारी वाला के पारिवारिक सदस्य कर्नल कुलदीप सिंह संधू, कर्नल हरिंदर सिंह ने जरनैल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

स्कूल के पास

फंड होता है

^किसीभी राज्य स्तरीय समारोह में स्टूडेंट्स को लाने और ले जाने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होती है, क्योंकि इसके लिए पेरेंट्स -टीचर कमेटी फंड होता है, जिसको स्कूल कमेटी प्रयोग कर सकती है। सतिंदरवीर सिंह, डीईओ

गाड़ी का प्रबंध होने के कारण दो स्कूलों के 400 स्टूडेंट्स को जरनैल के स्मारक तक पैदल आना-जाना पड़ा।