पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काउंसिलिंग के जरिए पुलिस मुलाजिमों को सिखाई जाएगी पब्लिक डीलिंग

काउंसिलिंग के जरिए पुलिस मुलाजिमों को सिखाई जाएगी पब्लिक डीलिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | चौक-चौराहोंपर तैनात रहने वाले पुलिस कर्मियों को अपडेट करने के लिए अब विभाग की ओर से विशेष वर्कशाप लगाकर उन्हें ट्रेंड किया जाएगा। इसमें खासतौर पर कर्मियों को पब्लिक डीलिंग के तौर-तरीके सिखाए जाने हैं, ताकि पुलिस और आम जनता के बीच में दोस्ताना माहौल बन सके और बिना किसी डर के साथ लोग पुलिस को अपराधियों के बारे में सूचित करें। इस बारे में एडीसीपी परमपाल सिंह ने कहा कि अक्सर उनके पास शिकायतें आती है कि चौराहों पर तैनात रहने वाले और नाकों पर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों का व्यवहार लोगों के साथ ठीक नहीं है। इस कारण वर्कशाप लगाकर अब पुलिस कर्मियों को इस प्रति ट्रेंनिग दी जाएगी और पुलिस कर्मियों की काउंसिलिंग भी की जाएगी।