पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 55 लाख रुपए के गहनों की ठगी के आरोप में दो के खिलाफ केस

55 लाख रुपए के गहनों की ठगी के आरोप में दो के खिलाफ केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | 55लाख 77 हजार रुपए के गहनोंं की ठगी मारने के आरोप में थाना सुल्तानविंड पुलिस ने चरणजीत सिंह और मंजीत सिंह निवासी सुल्तानविंड रोड के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस शिकायत में सुल्तानविंड रोड निवासी गुरिंदर सिंह ने बताया कि वह सुनार की दुकान करते है। उक्त दोनों आरोपी भी गहनों का काम करते हैं और उनसे अक्सर सोने के गहने ले जाते हैं और अपने ग्राहकों को बेच देते हैं। 16 जनवरी को भी आरोपी उनकी दुकान पर आए और तैयार किए 2904 ग्राम गहने, जिनकी कीमत करीब 55 लाख 70 हजार रुपए बनती है। यह कहकर ले गए कि अपने व्यापारी को दिखाने है। आरोपी उनसे गहने ले गए, लेकिन बाद में वापस नहीं लौटे। उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया तो वह टाल-मटोल करते रहे। उन्होंने गहने मांगे तो आरोपियों ने कहा कि बेच दिए हैं।