- Hindi News
- छेहर्टा स्टेशन पर मालगाड़ी में गेहूं भरने का काम 8 घंटे रुका रहा
छेहर्टा स्टेशन पर मालगाड़ी में गेहूं भरने का काम 8 घंटे रुका रहा
छेहर्टारेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह मालगाड़ी में ढुलाई के काम पंजाब प्रदेश गल्ला मजदूर यूनियन और एफसीआई कर्मचारियों की आपसी तकरार के चलते शुरू नहीं हो सका। एसडीएम राजेश शर्मा, एसडीएम संजीव कुमार समेत कई पुलिस कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने गल्ला मजदूर यूनियन और एफसीआई कर्मचारियों के साथ बैठक करके मालगाड़ी में ढुलाई के काम को लेकर 60-40 का आंकड़ा रखकर बाद दोपहर 2 बजे काम शुरू करवा दिया।
गल्ला मजदूर यूनियन के प्रधान बाबा कुलविंदर सिंह ने बताया कि एफसीआई के गोदामों से अनाज की ढुलाई के बदले उन्हें प्रति बोरी 224 पैसे मिलते हंै। जबकि एफसीआई के पक्के कर्मचारियों की तनख्वाह 30 हजार और प्रति बोरी 25 रुपए अलग से दिए जाते हैं और कच्चे कर्मचारियों को तनख्वाह 12 हजार रुपए दी जा रही है।