पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सजा सुनने के बाद रोने लगी पति की कातिल

सजा सुनने के बाद रोने लगी पति की कातिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फौजीपति का कत्ल करने के आरोप में दोषी पाई गई गुरमीत कौर और उसके प्रेमी जगदीप सिंह निवासी गांव बल कलां को जज हरप्रीत कौर रंधावा की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

वहीं सजा सुनाए जाने पर दोषी गुरमीत कौर अदालत के बाहर अपने किए पर पछतावा करते हुए फूट-फूट कर रोने लग पड़ी और पति को याद करते हुए दुहाई देती रही कि उसे उम्रकैद नहीं, बल्कि फांसी की सजा दी जानी चाहिए। ब्यास के गांव उदोनंगल निवासी मनजीत सिंह फौज में नौकरी करता था और उसकी ड्यूटी विभिन्न राज्यों में रहती थी। इसलिए साल में एक-दो बार ही घर पाता था। इसी दौरान उसकी प|ी मनजीत कौर के जगदीप सिंह के साथ प्रेम संबंध बन गए और दोनों में शारीरिक संबंध भी बन गए। इस बात का पता चलने पर मनजीत सिंह अपनी प|ी को रोकता था, लेकिन वह उसकी बात नहीं मानती थी। इस कारण दोनों का आपस में झगड़ा रहता था। जून 2013 में मनजीत छुट्टी पर घर आया था। एक दिन प|ी के प्रेम संबंधों के कारण ही उसका अपनी प|ी के साथ झगड़ा हो गया। इस पर दोषी गुरमीत ने प्रेमी से मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 26 जून 2013 को गुरमीत और उसके प्रेमी जगदीप ने धोखे के साथ मनजीत को कोई जहरीला पदार्थ दे दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ और बाद में सिर पर किसी चीज से वार कर हत्या कर दी। दोनों ने हत्या को एक्सीडेंट करार देने के लिए मनजीत का शव भी सड़क पर फेंक दिया।