डॉ. वेरका ने 1 लाख का चेक दिया
अमृतसर | अमृतसरवेस्ट से कांग्रेस विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका ने अपने हलके रेलवे कॉलोनी स्थित प्राचीन भगवान वाल्मीकि एंड शिव मंदिर धर्मशाला कमेटी को एक लाख रुपये का चेक प्रधान एवं युवा कांग्रेस नेता अजय कुमार को सौंपा। इस मौके पर बलबीर बब्बी पहलवान, बलदेव राज पराशर, ब्रिज मोहन, जगवीर सिंह, पंडित किशन कुमार, गरीब दास नाहर, सोनू गिल आदि मौजूद थे।