पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीत की खुशी में आप कार्यकर्ताओं ने डाला भंगड़ा, लड्डू बांटे

जीत की खुशी में आप कार्यकर्ताओं ने डाला भंगड़ा, लड्डू बांटे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत से उत्साहित पार्टी वर्करों ने मंगलवार को नेहरू शाॅपिंग कांप्लेक्स में ढोल की थाप पर जीत का जश्न मनाया। नतीजे आने शुरू हुए पार्टी के जिला कन्वीनर हरिंदर सिंह और प्रदेश डिसीप्लिनरी कमेटी के मैंबर नरिंदर सिंह वालिया लारेंस रोड स्थित नेहरू शाॅपिंग कॉम्प्लैक्स में पहुंच गए, जहां पहले से ही भारी गिनती में वर्कर मौजूद थे। वालिया ने कहा कि जीत की खुशी में बुधवार नेहरू शाॅपिंग कांप्लैक्स में सुबह 8 से 10 बजे तक श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ होगा। इसके बाद नेहरू शाॅपिंग काम्प्लैक्स से एक विजयी यात्रा निकाली जाएगी।

दिल्ली के लोगों को केजरीवाल से बड़ी हैं उम्मीदें : सरना

अमृतसर| दिल्ली विधान सभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के प्रधान परमजीत सिंह सरना ने कहा कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से दिल्ली की जनता को काफी उम्मीदें हैं और वह कसौटी पर खरे भी उतरेंगे। उनका कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों पर केजरीवाल की ओर से जनहित्त लोकपाल को लेकर कुर्सी छोड़ दोबारा जनता की कचहरी में जाकर फतवा लेना साबित करता है कि लोग आपकी भलाई विकास की नीतियों से पूरी तरह सहमत है। उनका कहना है कि चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि लोग मोदी सरकार की कारगुजारी से असंतुष्ट हैं और उनका मोदी से मोह भंग हो गया है।