पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्योगपति वेद प्रकाश को हजारों सजल नेत्रों ने दी अंतिम विदायगी

उद्योगपति वेद प्रकाश को हजारों सजल नेत्रों ने दी अंतिम विदायगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रसिद्धउद्योगपति वेद प्रकाश नैय्यर को सोमवार हजारों सजल नेत्रों ने अंतिम विदाई दी। उनकी चिता को मुखाग्नि उनके बेटे राकेश नैय्यर ने दी। उनके अंतिम संस्कार के समय कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, विधायक ओम प्रकाश सोनी, इंदरबीर सिंह बुलारिया, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान राजीव भगत, देहाती के प्रधान गुरजीत औजला, हरमन बुलारिया, जोगिंदर पाल ढींगरा, कर्मजीत सिंह रिंटू , सुखबिंदर सिंह सुखसरकारिया, अश्विनी पप्पू, नरेश शर्मा के अलावा शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे। उनकी आत्मिक शांति के लिए रस्म चौथा और उठाला 11 फरवरी 2 से 3 बजे भाई वीर सिंह हाल लारेंस रोड में होगा।