पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की हार पर प्रो. चावला बोलीं, फसली बटेरों से बचे पार्टी

भाजपा की हार पर प्रो. चावला बोलीं, फसली बटेरों से बचे पार्टी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | दिल्लीमें भाजपा की कमर तोड़ पराजय से जहां हम भाजपा के सभी कार्यकर्ता दुखी और निराश हैं, वहीं पूरी पार्टी को एक बात जरूर समझ में जाएगी कि दल बदलुओं और फसली बटेरों के सहारे कभी जीत हासिल नहीं की जा सकती। यह कहना है पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. लक्ष्मीकांता चावला का। उन्होंने कहा कि नए युग की राजनीति के लिए यह एक अच्छा सबक है कि दिल्ली में जितने भी नेता टाइप लोग दल बदलकर विधानसभा में पहुंचने के लिए भाजपा में आकर चुनाव लड़े वे सभी हार गए।