- Hindi News
- पीएम बादल को पद्म विभूषण देने की राजनीति भाजपा के काम नहीं आई
पीएम बादल को पद्म विभूषण देने की राजनीति भाजपा के काम नहीं आई
अमृतसर | कांग्रेसीनेता मनदीप सिंह मन्ना ने आरोप लगाया है कि सत्ता में हिस्सेदार भाजपा ने पंजाब, पंजाबियों को नजर अंदाज किया है, वहीं मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने हमेशा ही दिल्ली की सरकारों के साथ राजनीति खेलते हुए पंजाब की सत्ता का सुख भोगा है। दिल्ली के चुनावों से पहले केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा ने परकाश सिंह बादल को पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा करके सिखों के वोट कैश करने की राजनीति खेली। परंतु यह राजनीति भी भाजपा के काम नहीं आई।