- Hindi News
- जिले की 5 नगर काैंसिलों के चुनाव 25 से, प्रबंध मुकम्मल : डीसी
जिले की 5 नगर काैंसिलों के चुनाव 25 से, प्रबंध मुकम्मल : डीसी
अमृतसर|अमृतसर जिलेके अंतर्गत पड़ती 5 नगर काैंसिलों अजनाला, रमदास, मजीठा, जंडियाला गुरु और रईया में चुनाव 25 फरवरी को करवाए जाएंगे। चुनाव करवाने के सभी प्रबंध मुकम्मल हो चुके हैं। डीसी रवि भगत ने बताया कि चुनाव लड़ने के चाहवान अपने नोमिनेशन 13 फरवरी तक भर सकते हैं। कागजों की जांच 14 फरवरी को होगी और 16 फरवरी को कागज वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन चुनाव निशान अलाट किए जाएंगे। नोमिनेशन लेटर सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसर को जमा करवाए जा सकते हैं। 25 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाली जाएगी। शाम को पोलिंग बूथों पर ही नतीजे घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अजनाला में कुल 15 वार्डों हैं और 15 ही बूथ हैं। रमदास में कुल वार्ड 11 हैं और बूथ भी 11 हैं। मजीठा में कुल वार्ड बूथ 13 हैं। जंडियाला में 15 वार्डों हैं और 23 बूथ हैं। रईया में वार्ड बूथ 13 हैं। 3 रिटर्निंग ऑफिसर और 5 सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किए गए हैं।