- Hindi News
- सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष पहुंचे लोकल ब्रांच
सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष पहुंचे लोकल ब्रांच
अमृतसर | सेंट्रलबैंक आॅफ इंडिया के अध्यक्ष राजीव ऋषि ने स्थानीय ब्रांच का निरीक्षण किया। उनके साथ फील्ड महाप्रबंधक डीएस साही भी मौजूद थे। ऋषि ने कहा कि बैकिंग के बदलते रूप में प्रत्येक सदस्य की ड्यूटी बनती है कि ग्राहकों को उच्च स्तरीय सेवाएं दे। यह सब तभी संभव है जब हम समाज के प्रत्येक वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैंक द्वारा जारी स्कीमों का प्रचार करें। उन्होंने स्टाफ की समस्याएं भी सुनीं और उनके हल का आश्वासन दिया।