- Hindi News
- जत्थेदार मक्कड़ ने किया बेदी संपादित पुस्तिका का विमोचन
जत्थेदार मक्कड़ ने किया बेदी संपादित पुस्तिका का विमोचन
एसजीपीसीकी तरफ से प्रकाशित तथा प्रवक्ता दिलजीत सिंह बेदी संपादित पुस्तिका “कुदरती आफतां ते शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी’ का विमोचन प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने किया।
इस पुस्तिका में कमेटी के चार महीने के समाज सेवा के कामों को चित्रों तथा शब्दों से दर्शाया गया है। इसमें जम्मू-कश्मीर सरकार तथा विभिन्न पार्टियों और नेताओं के धन्यवाद पत्र भी शामिल किए गए हैं। जत्थेदार मक्कड़ ने कहा कि एसजीपीसी ने कुदरती आपदा के दौरान सराहनीय काम किया है। इस मौके पर सचिव मनजीत सिंह, निजी सहायक सतिंदर सिंह, दरबार साहिब के मैनेजर प्रताप सिंह तथा डॉ. एपी सिंह आदि मौजूद थे।