- Hindi News
- सिविल सर्जन ने सरकारी रिकार्ड से छेड़छाड़ करते क्लर्क पकड़ा
सिविल सर्जन ने सरकारी रिकार्ड से छेड़छाड़ करते क्लर्क पकड़ा
सिविलसर्जन ने वीरवार को अपने ऑफिस में कार्यरत क्लर्क कुलदीप सिंह को सरकारी रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ करते हुए एक एजेंट के साथ पकड़ लिया। क्लर्क एजेंट के साथ बैठकर सरकारी रिकार्ड में एंट्री दर्ज कर रहा था। सिविल सर्जन डॉ. राजीव भल्ला ने पहले रिकार्ड अपने कब्जे में लिया और फिर पुलिस को बुलाकर एजेंट और क्लर्क को उनके हवाले कर दिया। गौरतलब है कि सिविल सर्जन कार्यालय के जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन विभाग से आए दिन शिकायतें मिल रही थीं कि एजेंट यहां सरेआम हर जायज-नाजायज काम करवा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार दोपहर सहायक सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर कक्कड़ ने डॉ. भल्ला को फोन पर जानकारी दी कि क्लर्क कुलदीप सिंह एक क्लर्क के साथ कमरे में बैठा रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। तुरंत डॉ. भल्ला डॉ. कक्कड़ क्लर्क के कमरे में पहुंचे। उन्होंने पहले रिकार्ड को अपने कब्जे में ले लिया। पूछने पर क्लर्क डॉ. भल्ला के सवालों का सही जवाब दे सका। इस पर डॉ. भल्ला ने पुलिस बुलाकर क्लर्क, एजेंट को थाने भिजवा दिया।
सिविल सर्जन डॉ. राजीव भल्ला ने बताया कि रिकार्ड की जांच की जाएगी। वहीं मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा कि क्लर्क के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने जल्द से जल्द रिकार्ड की जांच करने के आदेश दे दिए हैं।
कार और बाइक की टक्कर में स्टूडेंट जख्मी
तरनतारन|गोइंदवाल साहिब में गुरु अमरदास चेरिटेबल अस्पताल के पास बाइक और कार की टक्कर में एक स्टूडेंट गंभीर जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार 10वीं का स्टूडेंट जोबनजीत सिंह बाइक पर स्कूल जा रहा था। अस्पताल के पास तेज रफ्तार रही कार ने टक्कर मार दी। कार चालक मौके से फरार हो गया।