एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस का ग्रेजुएशन डे
अमृतसर| एक्साइडलाइफ इंश्योरेंस की ओर से वीरवार ग्रेजुएशन डे मनाया गया। इस मौके पर कंपनी के अधिकारियों ने एजेंसी होल्डर्स को सर्टिफिकेट बांटे और कंपनी की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कंपनी के ब्रांच मैनेजर कुलदीप राय, विनीत महाजन ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान कंपनी के गौरव ढल्ला, भारत सिंह, राजकुमार आदि मौजूद थे।