सन वैली स्कूल में रोड सेफ्टी वीक मनाया
अमृतसर| सनवैली पब्लिक स्कूल मजीठा रोड में वीरवार सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। ट्रैफिक इंचार्ज सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने इस मौके पर स्टूडेंट्स को ट्रैफिक समस्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज ट्रैफिक समस्या गंभीर रूप धारण करती जा रही है। अगर हम ट्रैफिक नियमों का पालन करें तो सड़क पर होने वाले हादसों पर काबू पाया जा सकता है। इस अवसर पर स्कूल की मुख्याध्यापिका चांद पुष्करणा ने परमजीत सिंह का धन्यवाद िकया।