पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीआईए स्टाफ ने शराब और हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार

सीआईए स्टाफ ने शराब और हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआईएस्टाफ पुलिस ने हेरोइन और शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। सीआइए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया है कि सूचना के आधार पर थाना सदर के इलाके में बुधवार रात नाकाबंदी की। इसी दौरान शराब तस्कर गगनदीप सिंह निवासी राम सिंह कॉलोनी मजीठा रोड और जगरूप सिंह निवासी न्यू नेहरू कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी एक गाड़ी में सवार होकर नाजायज शराब लेकर रहे थे। गाड़ी की चेकिंग किए जाने पर 11 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसके अलावा आरोपियों से एक 315 बोर का देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसी तरह थाना डी डिवीजन पुलिस ने जगदीश गिल उर्फ डिक्की निवासी राजीव गांधी नगर और सागर निवासी बेरी गेट को गिरफ्तार कर 100 ग्राम हेरोइन और 260 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है।

इसी तरह थाना रामबाग ने मंगल सिंह निवासी वेरका को 150 ग्राम नशीला पाउडर, अमित कुमार निवासी न्यू तहसीलपुरा को 15 बोतल शराब, थाना सुल्तानविंड ने कंवलजीत सिंह उर्फ रिंकू निवासी चौक मन्ना सिंह को 150 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरु कर दी है।