- Hindi News
- केंद्रीय विद्यायल में जवाहर लाल नेहरू प्रदर्शनी 14 15 को
केंद्रीय विद्यायल में जवाहर लाल नेहरू प्रदर्शनी 14-15 को
भारतसरकार के एचआरडी मंत्रालय के प्रबंधों तले कार्यशील केंद्रीय विद्यालय जम्मू संगठन के अधिकारित क्षेत्र में आते जालंधर, डल्होजी पठानकोट, अमृतसर क्लस्टर के केंद्रीय विद्यालय की दो दिवसीय साइंस प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में 14 और 15 फरवरी को होने वाली प्रदर्शनी में सब रीजनल जवाहर लाल नेहरू साइंस, मैथ और एनवायर्नमेंट के माडल और प्रोजेक्टों की प्रस्तुति करेंगे।
विद्यालय की प्राचार्या कुसुम मल्होत्रा ने बताया की इस प्रदर्शनी में विभिन्न केवी के 150 के करीब स्टूडेंट्स भाग लेंगे। इसमें चूने जाने वाले मॉडल और प्रोजेक्ट रीजनल में भेजे जाएंगे। दो दिन तक चलने वाली प्रदर्शनी का शुभारंभ जम्मू संगठन के सहायक आयुक्त एएस गिल करेंगे।