पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेलों में बिक रहे नशों पर लगाम लगाए सरकार : शर्मा

जेलों में बिक रहे नशों पर लगाम लगाए सरकार : शर्मा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. पंजाब सुधार सभा के महासचिव इंजी. पवनदीप शर्मा ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मांग करते हुए कहा कि जेलों में चल रहे नशे की तस्करी और नशा बेचने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जेलों में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान नशा बिकता है उन्हें नौकरी से निकाल देना चाहिए। नशों से पंजाब के नौजवान बरबाद हो रहे है और उनके मां-बाप नर्क का जीवन भोग रहे है।
शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार को कड़े कदम उठाकर नशे पर नकेल डालनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढिय़ां बच सके। सरकार जिला स्तर पर सेमिनारों और कैंपों का आयोजन करके लोगों को नशों के खिलाफ जागरूक करे। जो भी पुलिस अधिकारी किसी व्यक्ति पर नशे का झूठा के दर्ज करता है, प्रशासन को उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर संदीप लहरी, नरिंदर गिल, तेजपाल रंधावा, सुशील कुमार अरोड़ा, जतिन शर्मा आदि मौजूद थे।