पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलाकारों ने नाटक ‘बुरा मत सूंघो’ से दिया स्वच्छता का संदेश

कलाकारों ने नाटक ‘बुरा मत सूंघो’ से दिया स्वच्छता का संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दस्तक थिएटर ग्रुप की तरफ से शिक्षण संस्थाओं में पेशकारी का दौर जारी

भास्करन्यूज | अमृतसर

दस्तकथिएटर ग्रुप की तरफ से राजिंदर सिंह के निर्देशन में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान पर आधारित पंजाबी नाटक “बुरा मत सूंघो’ का मंचन वीरवार को खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा जीएनडीयू कालेज वेरका में किया गया। नाटक की स्क्रिप्ट भी राजिंदर सिंह ने तैयार की है। इस नाटक के जरिए कलाकारों ने सफाई का संदेश दिया।

राजिंदर सिंह ने बताया कि इस कड़ी के तहत 13 फरवरी को खालसा पब्लिक स्कूल तथा डीएवी कालेज हाथी गेट में इस नाटक का मंचन होगा। 14 फरवरी को खालसा कालेज फार वुमेन तथा खालसा कालेज ऑफ एजुकेशन में इसे पेश किया जाएगा। 15 को अल्फा-1 तथा 18 को स्प्रिंग डेल स्कूल में नाटक खेला जाएगा। नाटक में संदलवीर, कर्णवीर मन्नन, समरीत कौर, अरुण राज रुहेला, चन्नप्रीत सिंह, हरप्रीत कौर, शैलिका, प्रियंका, विशाल शर्मा, अरमनप्रीत मन्नन, इमैनुअल सिंह, हरनेक रंधावा, अमनदीप बल, रजत घई, जसमेल सिंह सिंह ने पेशकारी दी है।