- Hindi News
- माता लाल देवी मंदिर में अशोक वाटिका स्कूल के बच्चों ने किया संकीर्तन
माता लाल देवी मंदिर में अशोक वाटिका स्कूल के बच्चों ने किया संकीर्तन
अमृतसर | रानीका बाग स्थित मंदिर माता लाल देवी में माता जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अशोक वाटिका स्कूल के बच्चों ने संकीर्तन किया। बच्चों ने भेंटों का गुणगान कर भक्तों मंत्रमुग्ध किया। स्कूल की प्रिंसिपल आंचल महाजन, चेयरपर्सन शशि महाजन, डायरेक्टर आशीष महाजन ने हाजरी भरी और माता जी का आर्शिवाद लिया। संत सूरज प्रकाश जी ने पवित्र ज्योति प्रज्जवलित की और गणमान्यों को सिरोपा भेंट किया।