- Hindi News
- डॉ. नवजोत सिद्धू ने वार्ड नंबर 18 में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
डॉ. नवजोत सिद्धू ने वार्ड नंबर 18 में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
अमृतसर | हलकापूर्वी स्थित वार्ड नंबर 18 के रसूलपुर कल्लर में मुख्य संसदीय सचिव डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने विकास कार्यों का उद्घाटन किया। डॉ. सिद्धू ने कहा कि इलाके में 50 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवैल लगाने और पानी का पाइपें डालने का काम शुरू करवाया गया है। यह इलाका हलके का सबसे पिछड़ा हुआ इलाका है। इस इलाके में हर मुलभूत सुविधा मुहैया करवाकर लोगों के जनजीवन को सुधारा जा रहा है। इस मौके पर सिकंदर चौहान, अजय गोयंका, पुनीत मल्होत्रा, राजू, साहिल अरोड़ा, जसमीत सिंह सोढ़ी, गिरीश शर्मा, गौरव भंडारी आदि मौजूद थे।