- Hindi News
- शहर में दो दिवसीय अमृतवाणी सत्संग 14 और 15 फरवरी को होगा
शहर में दो दिवसीय अमृतवाणी सत्संग 14 और 15 फरवरी को होगा
अमृतसर | श्रीस्वामी सत्यानंद सेवा संघ श्री राम शरणम् अमृतसर की ओर से दो दिवसीय अमृतवाणी सत्संग 14 और 15 फरवरी को शहर में होगा। संघ के सेवक अशोक शर्मा ने बताया कि 14 फरवरी को शाम 4 से साढ़े 5 बजे तक छेहर्टा भल्ला कॉॅलोनी स्थित प्रभाकर सीनियर सेकंडरी स्कूल में और 15 फरवरी को दुर्ग्याणा तीर्थ वेद कथा भवन में सुबह साढ़े 9 बजे से 11 बजे तक अमृतवाणी सत्संग किया जाएगा। इसमें स्वामी सत्यानंद सत्संग भवन श्री राम शरणम् नई दिल्ली से प्रेम महाराज के परम सेवक श्री बृज मोहन महाराज अमृतवाणी सत्संग और प्रवचनों से भक्तों को भाव-विभोर करेंगे। सत्संग के बाद नाम दीक्षा भी दी जाएगी।