पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डंप के मुद्दे में दब गया स्वच्छ भारत अभियान, निगम फिर से करेगा शुरू

डंप के मुद्दे में दब गया स्वच्छ भारत अभियान, निगम फिर से करेगा शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. 2अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान का असर शहर में नजर नहीं रहा। पिछले तीन महीनों से अभियान कूड़े के डंप के मामले में दब कर रहा गया। नेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और एनजीओस ने सड़कों पर जोर-शोर से झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देते हुए जमकर फोटो खिचाईं, लेकिन कुछ ही दिनों में अभियान फेल साबित हुआ।

नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने अधिकारियों को फिर से अभियान चलाने के लिए प्लान तैयार करने को कहा है। इसमें पार्षदों और एनजीओस के साथ मिलकर निगम का अमला फिर से शहर को साफ करने की कोशिश करेगा। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि एक बार से सड़कों पर झाड़ू कितना पास या फेल साबित होता है।

बीजेपी अकेली अभियान के लिए जिम्मेदारी नहीं : शर्मा

भाजपा जिला प्रधान नरेश शर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करने के लिए अकेली बीजेपी ही जिम्मेदार नहीं है। लोगों को भी शहर की सफाई करने के लिए अभियान से जुड़ना चाहिए। वैसे तो फ्रैंड्स ऑफ बीजेपी रोजाना सफाई अभियान में काम कर रही है। बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान के साथ स्वच्छता अभियान को भी चलाने का प्लान है। जिसमें वर्कर गलियों और मोहल्लों की सफाई करते हुए लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएंगे।

सफाई की रोजाना की जाएगी चेकिंग : डॉ. चरणजीत सिंह

निगम हैल्थ ऑफिसर डॉ. चरणजीत सिंह ने बताया कि अगले हफ्ते से स्वच्छ भारत अभियान को फिर से शुरू करने के लिए मीटिंग बुलाई गई है। जिसमें अधिकारियों को अभियान के तहत सफाई करने की जरूरी गाइडलाइंस दी जाएगी। शहर में रोजाना होने वाली सफाई और कूड़े की लिफ्टिंग की चैकिंग होगी। किसी भी सड़क पर कूड़े के ढेर या झाड़ू नहीं लगा हुआ तो सैनेटरी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई होगी। निगम कर्मियों को सफाई करने के लिए टाइमबाउंड बनाया जाएगा।