पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम की मंजूरी के बिना होर्डिंग और क्यूसिक लगाए

निगम की मंजूरी के बिना होर्डिंग और क्यूसिक लगाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महानगरमें नगर निगम के साथ विज्ञापन कंपनियों के द्वारा लगाए सभी होर्डिंगों बिजली पोलों पर लगे क्यूसिकों के एग्रीमेंट समाप्त हुए कई महीने बीत चुके हैं।

माननीय हाईकोर्ट की ओर से भी आदेश दिए गए है कि जब तक विज्ञापन संबंधी कोई नई पालिसी को मंजूरी नही दी जाती तब तक किसी तरह के विज्ञापन होर्डिंग तथा क्यूसिकों पर नही लग सकते।

बावजूद इसके कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए शहर में कई जगहों पर होर्डिंग क्यूसिकों पर विज्ञापन लगे हुए हैं। यहां तक कि प्राईवेट बिलडिंगों पर भी लोगों की ओर से स्ट्रक्चरों पर विज्ञापन लगाकर कमाई की जा रही है।इस पर निगम विभाग कोई कारवाई नही कर रहा।

निगममें टैक्स नहीं रहा : सुरिंदर सुल्तानविंड

अकालीदल पार्षद दल के नेता सुरिंदर सिंह सुलतानविंड ने कहा कि निगम पहले से ही वितिय संकट’सेगुजर रहा है, बिना मंजूरी के लगे होर्डिंग, क्यूसिक से अतिरिक्त रेलवे, पीडब्लयूडी अन्य विभागों के क्षेत्रों में लगने वाले विज्ञापनों के होर्डिंग से निगम ने मंजूरी देकर टैक्स वसूलना होता है।

सुलतानविंड ने कहा कि निगम का विज्ञापन विभाग इनसे सरकारी तौर पर टैक्स वसूल नही कर रहा। िभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभुगत से यह सब हो रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 10 महीने पहले निगम के तत्कालीन कमिशनर डीपीएस खरबंदा से इसकी शिकायत करके सभी होर्डिंग्स क्यूसिक को महानगर के कई क्षेत्रों से उतरवा दिया गया था। इसके बावजूद दोबारा अधिकारियों की मिलीभुगत से यह लग गए।

जांच करवाकर कार्रवाई करेंगे : मेयर अरोड़ा

मेयरबख्शी राम अरोड़ा ने कहा है कि निगम ने विज्ञापन पालिसी का प्रस्ताव हाऊस की बैठक में रखा था, जो अभी पैंडिग पड़ा है। उन्होंने कहा कि वह अवैध तौर पर लगे होर्डिंग्स क्यूसिक की जांच करवाएंगे।