अमृतसर. काग्रेंस नेता परमजीत सिंह बतरा निवासी रणजीत एवेन्यू ने नशे में धुत अपने होकर क्रिस्टल चौंक के पास एक होटल में चल रही अपने ताया ससुर की जन्मदिन पार्टी में खलल डालने के लिए गोलियां चला दी। इससे मौके पर मौजूद लोग चिल्लाते हुए लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। लेकिन बतरा इस कदर नशे में टल्ली था कि वह अपनी पिस्टल से लगातार फायर करता रहा।
हालांकि इस फायरिंग में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर पहुंचे एडीसीपी केतन पाटिल ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बतरा के ससुर जीएस सोहल निवासी कृष्णा स्केयर ने बताया कि उनके बड़े भाई अजीत सिंह के जन्म दिन की पार्टी होटल में चल रही थी। रात ठीक 12 बजे जब वह पार्टी खत्म करने लगे तो आरोपी आया और आते ही पिस्टल निकाल कर फायरिंग शुरु कर दी।
उन्होंने तुरंत थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचित किया। मौके पर कुछ पुलिस कर्मी पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने कोई कार्रवाई करने की बजाए बस बातचीत की और वहां से चलते बने। पुलिस के जाते ही आरोपी वापस गया और दोबारा से उन्हें जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरु कर दी।
आरोपी कुल 12 फायर किए। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर को मामले संबंधी जानकारी दी तो एडीसीपी केतन पाटिल पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और सारी घटना का जायजा लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी उनका दामाद है, लेकिन पिछले कुछ समय उनकी बेटी के साथ विवाद चल रहा है। इसी तहत जब भी उनके घर कोई प्रोग्राम होता है तो वह इसी तरह शराब के नशे में धुत होकर खलल डालता है।
(फोटो - अपनी कार पर लगी गोलियों के निशान दिखाते हुए परमजीत के ससुर जीएस सोहल।)