पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीनी स्तर पर काम करने वाले पार्टी वर्करों को दी जाएगी तरजीह

जमीनी स्तर पर काम करने वाले पार्टी वर्करों को दी जाएगी तरजीह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | ब्लॉककांग्रेस कमेटियों के प्रधानों ने मीटिंग करके एकजुटता से पार्टी की छवि सुधारने के लिए रणनीति तैयार की। प्रधानों ने निर्णय लिया कि हर ब्लॉक में जमीनी स्तर पर पार्टी की जड़ों को मजबूत करने वाले वर्करों को तर्जी देकर आगे लगाया जाएगा। पैराशूट के जरिए उच्च पद हासिल करने वाले लोगों के कारण पार्टी की छवि खराब हो रही है। पार्टी के हर मेहनती और निष्ठावान वर्कर को किसी तरह की मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाते हुए लोगों को गठबंधन सरकार की जनविरोधी नितियों से जानू करवाया जाएगा। जल्द ही ब्लॉक स्तर पर पार्टी की कारगुजारी की रिपोर्ट दिल्ली हाईकमान सौंपी जाएगी और कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान प्रमोद बब्बला, पंकज चौहान, नवदीप सिंह हुंदल, बलविंदर सिंह जस, रामपाल सिंह, रवि नंदा, हरि देव शर्मा, लखनपाल कोहाड़, अमृतपाल सिंह, हरजीत सिंह लाडी आिद विशेष रूप से मौजूद थे।