पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैलेंटाइन डे माता पिता की पूजा दिवस के रूप में मनाया जाएगा : अंजू शर्मा

वैलेंटाइन डे माता-पिता की पूजा दिवस के रूप में मनाया जाएगा : अंजू शर्मा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | योगविधान सेवा समिति, ऋषी प्रसाद सेवा मंडल, महिला मंडल, युवा सेवा संघ की ओर से मजीठा रोड स्थित गोपाल मंदिर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे माता पिता पूजा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मंडल की सदस्य अंजू शर्मा, मोनिका सरीन, केके अरोड़ा, रमेश कुंद्रा राकेश कुमार और सचिन कुमार ने बताया कि बाद दोपहर 2 से 4 बजे तक होने वाले इस समारोह में करीब 100 बच्चे अपने माता पिता की पूजा अर्चना करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मकसद बच्चों में अच्छे संस्कार भरना और माता पिता की आज्ञा पालन करने की आदत डालना है। उन्होंने शहर के लोगो से इसमें समारोह में भाग लेने की अपील की।