दूसरे दिन 50 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
25फरवरी को तरनतारन, पट्टी नगर कौंसिल और भिखीविंड नगर पंचायत चुनावों को लेकर नामांकन भरने के दूसरे दिन 50 उम्मीदवारों ने अपने कागज दाखिल किए। इससे उम्मीदवारों की कुल संख्या 52 हो गई है।
जिला चुनाव अधिकारी एवं डीसी बलविंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि तरनतारन नगर कौंसिल से 19 उम्मीदवारों, पट्टी से 30 और भिखीविंड नगर पंचायत से 1 उम्मीदवार ने नामांकन भरे हैं।
13 फरवरी को पेपर दाखिल करने की अंतिम तिथि है। 14 फरवरी को अलग-अलग उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए कागजों की पड़ताल की जाएगी।
16 फरवरी तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। कागज वापस लेने के बाद ही चुनाव लड़ने के लिए बाकी उम्मीदवारों को संबंधित रिटर्निंग अफसरों द्वारा चुनाव निशान अलाट किए जाएंगे।