- Hindi News
- मन्ना बोले, अपनों को सेंक लगा तो अकाली दुश्मन दिखने लगे
मन्ना बोले, अपनों को सेंक लगा तो अकाली दुश्मन दिखने लगे
पंजाबप्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मनदीप सिंह मन्ना ने कहा कि तरनतारन में अकाली वर्करों द्वारा भाजपा मंत्री अनिल जोशी के भाई राजा जोशी पर हमला कर एक बार फिर आतंकवाद के दिनों को ताजा कर दिया है। मन्ना ने कहा कि पंजाब में पिछले आठ वर्षों से ही अकाली दल का औरंगजेबी और गुंडा राज चल रहा है और भाजपा अकाली दल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनता को लूटने वाले अकाली दल का साथ देते हुए सत्ता का आनंद भोग रही है। आज भाजपा के मंत्री जोशी के सगे भाई पर अकालियों ने हमला किया तो जोशी को अकाली औरंगजेबी दिखाई देने लग पड़े हैं।
आज जब आग अपने ही घर को जलाने लगी है तो भाजपा नेताओं की आंखें खुलने लगी हैं। भाजपा के राज्य अध्यक्ष कमल शर्मा ने भी स्वीकार कर लिया है कि पंजाब में गुंडा राज है। फिर जनता जानना चाहती है कि अकाली दल के साथ गठजोड़ की भाजपा की क्या मजबूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के खुशहाल भविष्य के लिए भाजपा नेताओं को अकाली दल से गठबंधन तोड़ने के लिए अपनी पार्टी हाईकमान पर दबाव बनाना चाहिए।