पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी बनी जीएनडीयू

उत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी बनी जीएनडीयू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर|देश कीशिक्षा का असेसमेंट तथा एक्रीडेशन करने वाली संस्था नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडेशन कौंसिल (नैक) ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को एक बार फिर उत्तर तथा पश्चिमी क्षेत्र की सर्वोच्च यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया है। नैक ने सर्वोच्च ग्रेड 4 में से 3.51 अंक देकर यूनिवर्सिटी को यह मान बख्शा है।

यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. अजायब सिंह बराड़ ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए यूनिवर्सिटी के समस्त टीचिंग, नानटीचिंग स्टाफ को बधाई दी है और कहा कि यह उन सब की मेहनत के चलते संभव हो सका है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने नैक की तरफ से गठित कमेटी ने यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों का दौरा किया था।