पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस देहाती के 44 उपप्रधान, 42 महासचिव, 83 सचिव, एक कैशियर

कांग्रेस देहाती के 44 उपप्रधान, 42 महासचिव, 83 सचिव, एक कैशियर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकांग्रेस देहाती प्रधान गुरजीत सिंह औजला ने बुधवार को 170 पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की। जिसमें 7 सीनियर उप प्रधान, 1 खजांची, 37 उप प्रधान, 42 महासचिव और 83 सचिव बनाए गए हैं।

लिस्ट में शामिल नामों की गिनती देखकर स्पष्ट है कि उन्होंने सबको खुश करने के लिए थोक में पद बांटे हैं। उधर औजला का कहना है कि उन्होंने सीनियर लीडरशिप से सलाह मशविरा करने के बाद ही लिस्ट जारी की है।

जिसमें हर वर्ग से मेहनती और सूझवान वर्करों को बॉडी में शामिल किया है। जिन लोगों ने हर मौके पर पार्टी का झंडा उठाया है, उन्हें आगे आने का मौका दिया गया है।

28दिसंबर 2013 को मिली थी प्रधानगी

गुरजीतसिंह औजला को 28 दिसंबर 2013 को जिला कांग्रेस कमेटी देहाती का प्रधान बनाया गया था। उनके मुताबिक उन्होंने एक साल बाद के कामकाज के अनुभव के बाद सीनियर नेताओं की राय से नई टीम को चुना है। जिसमें चार दिन पहले लिस्ट पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी को मंजूरी के लिए भेजी गई थी, वहां से बुधवार को मंजूरी मिलने के बाद साथ ही लिस्ट जारी कर दी गई है।

टीममें प्राइमरी पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट

टीममें प्राइमरी पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट शामिल किए गए हैं। वहीं हर आयु वर्ग का ख्याल रखते हुए 26 साल के युवा से लेकर 80 साल तक की आयु वाले तजुर्बेकार भी नई बॉडी में शामिल किए गए हैं

एडवोकेटभगत पर लगे थे लिस्ट दबाने के आरोप

इससेपहले 30 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस सचिव स्वराज ढिल्लों ने30 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे थे। इसके बाद प्रैस कांफ्रेंस में उन्होंने जिला कांग्रेस शहरी प्रधान एडवोकेट राजीव भगत की तरफ से नियुक्ति पत्र बांटने के मामले में पिक एंड चूज की नीति अपनाए जाने की बात कही थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि जिला शहरी प्रधान भगत ने 160 पदाधिकारियों की लिस्ट तीन माह से दबा रखी थी। उन्होंने कहा था कि प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा से बात करके 30 लोगों के नियुक्ति पत्र हासिल करके वह अब खुद बांट रहे हैं।