पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करतारपुर के पास सिविल सर्जन की गाड़ी का एक्सीडेंट

करतारपुर के पास सिविल सर्जन की गाड़ी का एक्सीडेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगे चल रही गाड़ियों में से एक ने बिना इंडिकेटर दिए मोड़ दिया व्हीकल

भास्करन्यूज | अमृतसर

सिविलसर्जन डाॅ. राजीव भल्ला की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। कारों के काफिले के आगे चल रही एक कार के ड्राइवर ने बिना इंडिकेटर दिए ही कार को मोड़ दिया। उनके आगे चल रही कार चालक ने ब्रेक मार दी और उनकी कार आगे वाली गाड़ी से टकरा गई। गाड़ी टकराने के कारण डा. भल्ला के मांसपेशियों में थोड़ा खिंचाव गया है। डाॅ. भल्ला ने बताया कि वह बुधवार को चंडीगढ़ में होने वाली सिविल सर्जनों की बैठक में भाग लेने के लिए गए थे। बैठक के देर शाम को समाप्त होने के कारण वह रात को वहीं रुक गए और सुबह वहां से वापसी के लिए रवाना हुए।

रास्ते में करीब 8.45 पर करतार पुर के पास एक गाड़ी चालक ने बिना इंडिकेटर दिए अपनी कार को भुलत्थ की तरफ मोड़ दिया। जिससे पीछे चल रही कई गाड़ियों का संतुलन बिगड़ गया। उनकी कार भी अगली कार से जा टकराई। कार की हेडलाइट और बंपर टूट गया। हादसे में डाॅ. भल्ला के मांसपेशियों में खिंचाव आया है। इसी कारण वह वीरवार को मुख्यमंत्री के संगत दर्शन में भी नहीं जा सके।

डॉ. राजीव भल्ला