- Hindi News
- बेटा हाेने पर पांच बेटियों की मां रुखसाना ने दी जान
बेटा हाेने पर पांच बेटियों की मां रुखसाना ने दी जान
वीरवार को बेटियों को स्कूल भेजने के बाद पंखे से लगा लिया फंदा
भास्करन्यूज| अमृतसर
बेटापैदा होने के कारण परेशान 24 साल की रुखसाना निवासी बटाला रोड ने वीरवार को सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। रुखसाना की पांच बेटियां हैं। मामले की जानकारी मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
मृतका के पति फिरोज मुन्ना ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और पिछले काफी सालों से अमृतसर में रह रहा है। करीब दस साल पहले उसकी शादी हुई थी। इस दौरान उसके घर पांच बेटियां पैदा हुईं। उनकी प|ी बेटे की चाहत रखती थी। लेकिन बेटा होने के कारण वह परेशान रहती थी। वीरवार सुबह वह घर से अपने काम पर चले गए और उनकी चार बेटियां स्कूल के लिए रवाना हो गई। सबसे छोटी बेटी दो साल की है, जो घर पर रुखसाना के पास ही थी। दोपहर करीब दो बजे बच्चियां स्कूल से घर लौटी और उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो वे अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने पर भी जब दरवाजा खोला तो आस-पास के लोग भी इकट्ठे हो गए। किसी तरह लॉक तोड़ कर दरवाजा खोला गया और देखा कि कमरे के अंदर रुखसाना पंखे से लटक रही थी, जबकि छोटी बच्ची पास बैठी रो रही थी।
वहीं मौके पर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सौंप दिया है। फिलहाल वह मामले की जांच कर रहे हैं। महिला मानसिक तौर पर परेशान थीं।