- Hindi News
- 12वां महाराजा रणजीत सिंह जूनियर हॉकी गोल्ड कप कल से
12वां महाराजा रणजीत सिंह जूनियर हॉकी गोल्ड कप कल से
12वांमहाराजा रणजीत सिंह जूनियर गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट 15 दिसंबर से गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी स्थित गुरु हरि गोबिंद साहिब एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है।
इस संबध में जानकारी देते हुए एसएसपी विजिलैंस सुखमिंदर सिंह मान और ओलिंपियन बलविंदर सिंह शम्मी ने बताया कि यह टूर्नामेंट 20 दिसंबर तक चलेगा। इसमें चंडीगढ़ सेक्टर-42, खडूर साहिब हॉकी अकादमी, एसजीपीसी, जगरूप अकादमी जरखड़, स्पोर्ट्स स्कूल जालंधर, महाराज रणजीत सिंह हॉकी अकादमी अमृतसर, किला रायपुर, छेहर्टा स्कूल अकादमी और अमृतसर-11 आदि टीमें भाग लेने के लिए पहुंच रही हैं। इस अवसर पर डॉ. रवि महाजन, साहिलजीत संधू, काबल सिंह लाली औलख, हरचरण सिंह सरपंच, जसवंत सिंह कालरा, डॉ. सुखदेव सिंह, निर्मल सिंह आदि भी उपस्थित थे।