पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के लिए 33 लाख रुपए ठगे, तीन नामजद

एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के लिए 33 लाख रुपए ठगे, तीन नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीपुलिस ने एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के लिए 33 लाख ठगने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। मनजीत सिंह निवासी तरनतारन ने बताया कि उसकी लड़की अमनदीप कौर एमबीबीएस में दाखिला लेना चाहती थी। उसकी मुलाकात नरोत्तमवीर शर्मा निवासी अमृतसर, संजीव तिवाड़ी निवासी उत्तम नगर दिल्ली, साहिल शर्मा निवासी चंडीगढ़ से हुई। उन्होंने ने उसे एमबीबीएस का दाखिला दिलाने का झांसा देकर 25 लाख 50 हजार रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ड्राफ्ट से ले लिए। तीनों आरोपियों ने डाॅ. जोगिंदर सिंह के रिश्तेदार हरदीप सिंह से भी 7 लाख 50 हजार रुपए ले लिए, लेकिन आज तक उसकी लड़की अमनदीप कौर और डाॅ. जगिंदर सिंह के रिश्तेदार हरदीप सिंह को एमबीबीएस में दाखिला नहीं दिलाया। आखिर उसने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ 33 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।