पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जियो दिल से अवार्ड 3 से मिलेगी असाधारण काम की पहचान

जियो दिल से अवार्ड-3 से मिलेगी असाधारण काम की पहचान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़की सुनीता टिकरिया, जो बरसों से मेंटली चैलेंज्ड महिलाओं की भलाई के लिए काम कर रही थीं, रातों रात स्टार बन गईं।

उन्हें पिछले साल जियो दिल से अवार्ड क्या मिला कि कई हाथ उनकी मदद को आगे बढ़ने लगे। सुनीता 94.3 माय एफएम के जियो दिल से अवार्ड सीजन-2 की विनर है। सुनीता जैसे साधारण लोगों के असाधारण कामों को एक बार फिर दुनिया के सामने लाने के लिए माय एफएम अब जियो दिल से अवार्ड सीजन-3 लाया है। इसके लिए नॉमिनेशन शुरू हो चुके हैं। अब तक सैकड़ों लोग खुद को या जान पहचान वालों को नॉमिनेट कर चुके हैं। अगर आप या आपके जानने वाले एजुकेशन, स्पोर्ट्स, एन्वायर्नमेंट, हैल्थ, पब्लिक सर्विस, आर्ट एंड कल्चर, वुमन वेल्फेयर, चाइल्ड केयर और इकॉनोमिक डेवलपमेंट के लिए काम कर रहे हैं तो तुरंत उन्हें नॉमिनेट कीजिए। क्या पता अगले विनर आप ही हों। नॉमिनेशन फॉर्म आप www.myfmindia.com/jiyodilseawards से डाउनलोड कर सकते हैं या माय एफएम के ऑफिस से भी ले सकते हैं लेकिन भरे हुए फॉर्म 21 दिसंबर तक माय एफएम के ऑफिस 35-36 रणजीत एवेन्यू डी-ब्लाक दैनिक भास्कर कार्यालय में जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए सुनते रहिए 94.3 माय एफएम। जियो दिल से...