- Hindi News
- ग्लोबल इंस्टीट्यूट्स के स्टूडेंट्स ने पीटीयू से पाए स्वर्ण पदक
ग्लोबल इंस्टीट्यूट्स के स्टूडेंट्स ने पीटीयू से पाए स्वर्ण पदक
पंजाबटेक्नीकल यूनिवर्सिटी के वार्षिक कन्वोकेशन समारोह में ग्लोबल इंस्टीट्यूट्स के स्टूडेंट्स ने स्वर्ण पदक जीते। चेयरमैन डॉ. बीएस चंदी ने बताया कि बीटेक आईटी की प्रीति कुमारी और एमसीए की एनी आहूजा ने स्वर्ण पदक जीते। दोनों स्टूडेंट्स के कॉलेज पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
उन्होंने कहा कि हमें स्टूडेंट्स की इस बड़ी उपलब्धि पर बहुत गर्व है। वाइस चेयरमैन डॉ. आकाशदीप सिंह चंदी ने कहा कि स्टूडेंट्स की इस उपलब्धी ने यह साबित किया है कि ग्लोबल इंस्टीट्यूट्स गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने में सब से आगे है। डायरेक्टर डॉ. अरविंद भारद्वाज ने स्वर्ण पदक जीतने वाले स्टूडेंट्स को बधाई दी, साथ ही आगे भी ऐसे ही कड़ी मेहनत करन के लिए प्रेरित किया।