- Hindi News
- पंजाब जोन रहा डीएवी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम
पंजाब जोन रहा डीएवी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम
डीएवीइंटरनेशनल स्कूल में चल रहे डीएवी राष्ट्रीय खेलों के अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों में पंजाब जोन ने 132 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही दिल्ली जोन दूसरे और उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तीसरे स्थान पर रहे। समापन अवसर पर एईओ खेल विभाग कुलजिंदर सिंह मल्ली मुख्यातिथि और डायरेक्टर स्कूल्स जेपी शूर, स्कूल चेयरमैन डॉ. वीपी लखनपाल अतिथि के रूप में पहुंचे।
प्रिंसिपल अंजना गुप्ता ने सभी का स्वागत किया और बताया कि इस प्रतियोगिता में 13 जोन से 155 डीएवी स्कूल्स के 1200 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने विजेता स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दीं। परिणाम घोषित करते हुए उन्होंने बताया कि वालीबॉल में हरियाणा, हैंडबॉल में दिल्ली, बास्केटबॉल में गुजरात महाराष्ट्र, खो-खो में पंजाब, जिम्नास्टिक में दिल्ली, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में पंजाब, जूडो में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड, योगा में पंजाब, हॉकी में पंजाब, टेनिस में पंजाब, तीर अंदाजी में झारखंड, एयर पिस्टल में पंजाब, तैराकी में पंजाब, शतरंज में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़, स्केटिंग इनलाइन में उत्तरप्रदेश उत्तराखंड, स्केटिंग क्वाड में हरियाणा और एथलेटिक्स में पंजाब ने पहला स्थान पाया। कुलजिंदर सिंह मल्ली ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सलविंदर सिंह और डॉ. सतीश शर्मा आदि उपस्थित थे।