एडिड स्कूल 18 को सुनाम में करेंगे रैली
एडिडस्कूल यूनियन 18 दिसंबर को खजाना मंत्री के हल्के सुनाम में रोष रैली करेगी। इस संबंध में प्रेम आश्रम स्कूल बेरी गेट में बैठक का आयोजन किया गया।
जानकारी देते हुए प्रधान गुरचरण सिंह ने बताया कि प्राइमरी एडिड स्कूलों के टीचर्स को पिछले 6 माह से वेतन नहीं मिला है। पांचवंे पे कमीशन के बकाए की तीसरी किश्त सितंबर महीने से खजाना ऑफिस में जमा है, पर पंजाब सरकार के बुरे हालातों के चलते यह बकाया मिल नहीं पा रहा। इससे पहले यूनियन पंजाब सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम भी दे चुकी है। पर सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते खजाना मंत्री के हलके में रोष रैली करने का फैसला लिया गया है। इस अवसर पर राज कुमार मिश्रा, प्रिंसिपल प्रदीप सरीन, प्रिंसिपल जगदीश सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह, अजय चौहान, यशपाल शर्मा, प्रिसिंपल सुमन सरीन, जसविंदर सिंह, जलवंत सिंह, राजविंदर सिंह, विपन शर्मा, गुरविंदर सिंह आदि भी उपस्थित थे।