पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िसख अलग कौम, खत्म हो धारा 25 बी : मक्कड़

िसख अलग कौम, खत्म हो धारा 25-बी : मक्कड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीपरकाश सिंह बादल तथा उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा संविधान की धारा 25-बी खत्म किए जाने का समर्थन करने के बाद एसजीपीसी ने भी इसकी वकालत की है। कमेटी का कहना है कि यह धारा के कारण सिख अपने बहुत सारे अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। जत्थेदार का कहना है कि इसलिए केंद्र सरकार को चाहिए कि वह धारा 25-बी को तुरंत खत्म करे। उन्होंने सीएम और डिप्टी सीएम की तरफ से इस धारा को खत्म करने की मांग को सराहा है। उनका कहना है कि भारत बहु धर्मी राष्ट्र है और यहां पर हरेक धर्म को अपने अनुसार रहने का अधिकार है। जबरी धर्म परिवर्तन को गलत करार देते हुए मक्कड़ ने कहा कि मुगल राज में भी जबरी धर्म परिवर्तन की लहर का गुरु साहिबान ने विरोध किया और कुर्बानी तक दे दी। इस परंपरा पर रोक लगाने की मांग करते हुए प्रधान ने कहा कि दूसरे धर्म के लोगों को लालच देकर अपने धर्म में शामिल करना भी गलत है। उनका कहना है कि इसके खिलाफ कानून बनाया जाना चाहिए।