डीडीआई स्कूल में स्पोर्ट्स डे आयोजित
फतेहगढ़चूड़ियां रोड स्थित डीडीआई स्कूल में शनिवार खेल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 9 और राष्ट्रीय स्तर पर 48 मैडल प्राप्त करने वाले सूबेदार महावीर सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।
केजी से लेकर यूकेजी के स्टूडेंट्स के बीच कई खेल मुकाबले करवाए गए। स्टूडेंट्स ने रेस, साइक्लिंग, बलून इन बास्केट आदि में भाग लिया। स्टूडेंट्स की ओर से रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान माता-पिता और मैनेजमेंट के सदस्यों के बीच भी कई खेल मुकाबले करवाए गए। प्रिंसिपल शबनम शर्मा और अतिथियों ने विजेता स्टूडेंट्स को इनाम बांटे। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह भाटिया, जजवीर सिंह वालिया, अजीत सिंह तुली, सुरिंदर विशिष्ट और नरिंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।