पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक वल्टोहा और पद्मश्री करतार सिंह ने किया इंस्टीट्यूट का उद्घाटन

विधायक वल्टोहा और पद्मश्री करतार सिंह ने किया इंस्टीट्यूट का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिखीविंड | कस्बाके अमृतसर रोड पर बनी ब्रिलिएंट मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी इंस्टीट्यूट का उद्घाटन मुख्य संसदीय सचिव विधायक प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा और पूर्व आईजी पदमश्री अवार्ड पहलवान करतार सिंह ने किया।

इस मौके संस्था के चेयरमैन डाॅ. हरविंदर सिंह संधू, डायरेक्टर चमन लाल, प्रिंसिपल बिक्रमजीत सिंह और जत्थेबंदी के प्रधान अमरजीत सिंह पहूविंड ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वल्टोहा ने कहा कि क्षेत्र के स्टूडेंट्स को एमबीए, एमसीए, एमएससी (आईटी/कंप्यूटर साइंस) बीसीए, पीजीडीसीए, एम कॉम, बी कॉम और बीए के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।