पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक नियमों से किया जागरूक

ट्रैफिक नियमों से किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | मजीठारोड के अशोक वाटिका पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल आंचल महाजन की अध्यक्षता में स्कूल के बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर ट्रैफिक परमजीत सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने के कारण हर रोज सड़क हादसों में बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए वाहन चालकों को चाहिए कि सुरक्षित ड्राइव के लिए नियमों का पालन करें। इसके अलावा वाहन चालकों को वाहन से संबंधी कागजात पूरे रखने चाहिएं। वाहन चलाने वाले के पास उसका ड्राइविंग लाइसेंस होना बहुत जरूरी है। शराब पीकर गाड़ी चलाना खतरे से खाली नहीं, इसलिए गाड़ी चलाते समय शराब का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना भी खतरे से खाली नहीं है। इसलिए नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहे।