पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी सीसे में पूर्व स्टूडेंट्स का सम्मान

डीएवी सीसे में पूर्व स्टूडेंट्स का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | डीएवीसीनियर सेकंडरी स्कूल में शनिवार को वार्षिक इनाम वितरण समारोह के दौरान पूर्व स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव एजुकेशन डिपार्टमेंट इंद्रबीर सिंह बुलारिया मुख्यातिथि और डायरेक्टर स्कूल्स डीएवी जेपी शूर, एडवोकेट सुदर्शन कपूर अतिथि के रूप में पहुंचे। प्रिंसिपल अजय बेरी ने बताया कि पब्लिक इंटरप्राइजेज के सदस्य भारत सरकार अश्विनी कुमार दत्त, पीएसपीसीएल सिटी सर्किल के चीफ इंजीनियर एसके चावला, जिला शिक्षा अधिकारी सतिंदर बीर सिंह, सीजेएम सीसे जिला कानूनी सेवा अथाॅरिटी पठानकोट आशीष अबरोल, अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन बुढलाडा रवि गुलाटी, सिविल जज जूनियर डिवीजन-ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बरनाला डॉ. सुशील बोध, सिविल जज-1 लुधियाना राहुल आजाद सभी इसी स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। देश को दी जा रही उनकी सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेके लूथरा, एडवोकेट कंवर राजिंदर सिंह, राकेश मेहरा, इंद्रपाल आर्य, दिनेश आर्य, प्रिं. एसके लूथरा, प्रिं. डॉ. नीरा शर्मा, प्रिं. अंजना गुप्ता, सुनीता शर्मा आदि मौजूद थे।