- Hindi News
- पाक भेजी जा रही इलायची पर 17.75 लाख जुर्माना
पाक भेजी जा रही इलायची पर 17.75 लाख जुर्माना
सेल्सटैक्स मोबाइल विंग ने पाकिस्तान को एक्सपोर्ट होने जा रही 2630 किलोग्राम मोटी इलायची पर 17.75 लाख रुपए जुर्माना वसूला है। माल के बारे में संबंधित कारोबारी कोई भी एक्सपोर्ट डॉक्युमेंट पेश नहीं कर पाया और ट्रांजिट पास (बैती ) भी नहीं बनाई गई थी। विंग अधिकारियों ने जीटी रोड पर नाकेबंदी के दौरान माल से लदे ट्रक को रोककर दस्तावेजों की जांच की थी। इसमें पहले कई दिनों तक पार्टी पेश ही नहीं हुई। वहीं 30 दिनों के बाद माल की नीलामी की प्रक्रिया शुरू होने की भनक मिलने पर संबंधित कारोबारी ने 50 फीसदी जुर्माने की रकम अदा की। जानकारी के मुताबिक यह माल दिल्ली की पार्टी से खरीदा गया था। वहीं जुर्माना भरे जाने तक माल के एक्सपोर्ट से जुड़े दस्तावेज पेश नहीं किए जाना पहेली बना हुआ है। विंग की तरफ से माल की करवाई गई वैल्यूएशन में 47 बैग की कीमत 35.50 लाख रुपए आंकी गई थी।
^दिल्लीसे आए ट्रक में भरी अन्य आइटम्स की शंभू बैरियर पर एंट्री करवाई गई थी, लेकिन मोटी इलायची के बारे में बैरियर पर इंफार्मेशन नहीं दी गई थी। किसी करियाना आइटम पर पहली बार जुर्माने की इतनी बड़ी राशि वसूली गई है। हरदीपकौर भांवरा, एईटीसीमोबाइल विंग