पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंफ्लेट के साथ टॉफियां बांट कर ट्रैफिक नियमों से जागरूक किया

पंफ्लेट के साथ टॉफियां बांट कर ट्रैफिक नियमों से जागरूक किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेफ ड्राइव सेफ लाइफ का दिया मैसेज

पम्फ्लेटपर बड़े-बड़े अक्षरों में रोड सेफ्टी रूल्स लिखा हुआ था जबकि नीचे लिखी पंक्तियों में सेफ ड्राइव सेफ लाइफ, हेलमेट और हैल-च्वाइस इज योअर्स बड़े-बड़े शब्दों में लिखा हुआ था। इसके साथ ही वाहन चालकों को नियमों का पालन करने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने, हमेशा दाएं हाथ से ओवरटेक करने और ट्रैफिक सिग्नल जंप करने के बारे में लिखा गया था।

भास्कर न्यूज | अमृतसर

ट्रैफिकनियमों के बारे में दैनिक भास्कर की ओर से प्रदेश स्तर पर शुरू किए गए अभियान को लोगों का पॉजीटिव रिस्पांस मिल रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि पिछले कुछ समय के दौरान हुए हादसों से सबक लेते हुए आम आदमी के साथ साथ युवा पीढ़ी ने भी नियमों के बारे में जागरुकता की कमान अपने हाथों में ले ली है। इसी के तहत शनिवार शहर के अनुपम मांटेसेरी स्कूल के स्टूडेंट्स ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए पाश एरिया लारेंस रोड, नावल्टी चौक, क्रिस्टल चौंक और आसपास के इलाके में रैड लाइट पर रुकने वाले वाहन चालकों को रोड सेफ्टी रूल्स के बारे में पम्फ्लेट बांटे।

इस मुहिम में 8वीं से 12वीं क्लास के 25 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। स्टूडेंट्स रेड लाइट पर रुकने वाले हर वाहन चालक को पम्फ्लेट के साथ एक टाफी भी दे रहे थे, ताकि नियमों को पढ़ने वाले का मूढ़ खुशगवार रहे और वह सेफ्टी नियमों का पालन करे। स्कूल की टीचर मोनिका सोनी ने बताया कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करना हम सब का फर्ज है। आज नियमों की अवहेलना के कारण जो हादसे हो रहे हैं, वह निश्चय ही चिंता का कारण है। बच्चे देश का आने वाला भविष्य है, अगर इनके माध्यम से लोगों तक ट्रैफिक नियमों की जानकारी पहुंचाई जाएगी तो नई पीढ़ी इसे अपनी जिम्मेदारी समझकर समाज को पॉजीटिव मैसेज देगी। आज समाज को इस बात को समझना होगा कि ट्रैफिक नियमों का पालन उसी तरह जरूरी है जिस तरह हमारी रोजमर्रा की जरूरतें।